भव्य ‘दुःख दूरियां’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 151 महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

SHARE:

ब्यूरो सुल्तानपुर
तकी मेंहदी
बल्दीराय सुलतानपुर बल्दीराय के हैधनाखुर्द गांव में रविवार को भव्य ‘दुःख दूरियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 151 महिलाओं ने भाग लेकर सामूहिक पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार वर्मा द्वारा गांव स्थित देवफल बाबा मंदिर परिसर में इस आयोजन का शुभारंभ कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अवसान मैया का पूजन-अर्चन कर सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। झांकियों और नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भगवान शंकर-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की झांकियां और नृत्य प्रस्तुतियां लोगों को खूब पसंद आईं। दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के बीच झूमते नजर आए।
आयोजक मनोज कुमार वर्मा ने दुःख दूरियां कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रशांत तिवारी, विष्णु दत्त पांडेय, चंद्रप्रकाश पाठक, विपिन सी.पी. पाठक, अरुण पाठक, राम अभिलाख वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment