ब्रेकिंग बाराबंकी

SHARE:

(
ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन)

स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की सुंयक्त टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर हुई लाखों रुपए कि चोरी का पुलिस ने किया खुलासा पंप कर्मी ही निकला चोरी का आरोपी कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद

13 अप्रैल को ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआपट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रामनगर पर समय करीब रात्रि 12.30 बजे से 01 बजे के बीच पेट्रोल पम्प के आफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर चोरी होने की पुलिस को तहरीर दी थी

पुलिस के मुताबिक मिली तहरीर में मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहनों में हवा भरने का कार्य करता था, अभियुक्त को पेट्रोल पम्प पर रखी तिजोरी के सम्बन्ध में पूर्व से जानकारी थी तथा लालच में आकर तिजोरी से कैश चोरी करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर से साइकिल से निकला तथा पेट्रोल पम्प से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी करके पेट्रोल पम्प की बाउण्ड्री के पास गया एवं सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी तथा तिजोरी को चुरा लिया तथा तिजोरी को साइकिल से ले जाकर अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया गया था।

विजुअल,,
बाइट,, अपर पुलिस अधीक्षक

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment