मुख्यमंत्री ने जिले के 39 नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
किसानों को आसानी से मिलेगी खाद- बीज़ एवं अल्पकालीन ऋण सुविधा

बलौदाबाजार,15 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों को धरातल पर उतारने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के 39 नवीन प्राथमिक कृषि साख समितियों सहित पूरे प्रदेश में कुल 515 सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के सभी नई सहकारी समितियों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इन नई समितियों के गठन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की पहुंच सीधे सरकारी सुविधाओं तक सुगम हो जाएगी।

इन समितियों के माध्यम से अब किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र और ऋण जैसी बुनियादी कृषि सुविधाएं एक ही छत के नीचे आसानी से प्राप्त हो सकेंगी। अब किसान अपनी उपज, जैसे धान, चना, सोयाबीन, सरसों और मसूर को पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से बेच सकेंगे। सरकार का यह कदम न केवल बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करेगा, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

विशेष बात यह है कि इन समितियों को अब ‘बहुद्देशीय’ स्वरूप दिया गया है, जिससे यह केवल किसानों तक सीमित न रहकर आम नागरिकों के लिए भी लोक सेवा केंद्रों के रूप में कार्य करेंगी। ग्रामीण अब इन केंद्रों पर बिजली बिल का भुगतान, टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन आवेदन और बी-1, खसरा-नक्शा निकालने जैसे आवश्यक कार्य सरलता से पूर्ण कर सकेंगे। इस पहल से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। जिले में पहले 129 समिति थीं, 39 नये समिति बनने से अब कुल 168 सहकारी समितियां कार्यरत होंगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment