निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जबेरा से संवाददाता धर्मेंद्र तिवारी
आजादी के बाद से चली आ रही मांग को राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया पूर्ण, लोगों के खिले चेहरे
जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नोहटा के ग्राम सूड़ा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 73.88 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रोड का लोकार्पण किया इसके अलावा ग्राम नोहटा में भी 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले खेरमाता मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल एवं चबूतरा सेट निर्माण, 14.90 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य, 14.82 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाली सी.सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। ग्राम के लोगों के द्वारा इस रोड की मॉग निरंतर की जा रही थी जिसको आज पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस ग्राम में लगभग 15 मकान बने हैं , सरकार ने इस छोटे से ग्राम को रोड की सौगात दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment