कांकेर, 16 अप्रैल 2026। आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय, कांकेर में अधिवक्ता संघ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार टामक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर द्वारा की गई। बैठक में राजीनामा एवं समझौते योग्य लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिकतम संख्या में निराकृत किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने पक्षकारों को समझाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र और सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में भास्कर मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कांकेर, शांति प्रभु जैन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर सहित अधिवक्ता संघ कांकेर के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







