केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी
रतलाम में रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार
जिले के सैलाना में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया लोकायुक्त ने कार्रवाई के तहत आरोपी पटवारी कैलाश वाडख्या को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए उसकी के कक्ष में पड़ा
आवेदक जितेंद्र पाटीदार निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना में 20 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागड़िया की खेडी में लगभग 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है भूमि के नपति के लिए 22 जनवरी 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद जब आवेदक ने पटवारी से संपर्क किया तो उसने काम के बदले रुपए की मांग की पटवारी ने पहले ₹30 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसे बाद में कम कर 27 हजार रुपए कर दिया इसमें ₹3 हजार पहले ही ले गए थे जबकि शेष राशि लेने के दौरान लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया उसे पकड़ लिया
महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रिप प्लान किया जैसे ही आरोपी ने आवेदक से ₹20 हजार की रिश्वत ली टीम ने मौके पर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्य हितेश ललावत ,विशाल रेशमिया उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







