बिलासपुर और मस्तूरी में केक काटकर दी बधाई, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दूस्तान
राम गोपाल भार्गव

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।
बिलासपुर में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गरिमापूर्ण ढंग से उनका जन्मदिन मनाकर उन्हें बधाई दी।
वहीं प्रदेश कार्य सदस्य रामगोपाल भार्गव के मार्गदर्शन में महासंघ की मस्तूरी इकाई द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मस्तूरी इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केक काटा, खुशियां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर मस्तूरी इकाई के पदाधिकारियों ने सलूजा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की प्रार्थना की। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं और महासंघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उपस्थित पदाधिकारी
कार्यक्रम में प्रदेश कार्य सदस्य रामगोपाल भार्गव, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विमल कांत, उपाध्यक्ष संजू नामदेव, सचिव लक्ष्मीकांत, महासचिव मुकेश कांत, कोषाध्यक्ष अरुण सेन, संयुक्त सचिव सुभाष टंडन, सह सचिव रोशन बंजारे, कार्य सदस्य सुनील सिंह,हरी यादव, सदस्य धनंजय खुंटे, अनुराग साहू, चंद्रप्रकाश निर्णानेजक”, करन अंचल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment