एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कर डीआईजी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं प्रकृति के मध्य संतुलन बनाए रखने का मध्यम है

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

मीरजापुर 12 जुलाई।पुलिस उपमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत किया गया पौधरोपण दिनांक 12.07.2026 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं वृक्षारोपण महाअभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर पूनम द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक “पूनम” ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं प्रकृति के मध्य संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन हेतु एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधे का संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment