शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और करोड़ों का बीमा कवर

SHARE:

-शिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार:रामकेश निषाद
बांदा।जनपद के विकास भवन सभागार में बुधवार को शिक्षा जगत से जुड़े परिवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौजूद रहे।शिक्षकों समेत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाजकार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह योजना शिक्षा क्षेत्र को मानसिक और आर्थिक सुरक्षा देने वाली है। इसके तहत प्रदेश केरूबेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमित शिक्षकशिक्षामित्र और अनुदेशकविशेष शिक्षक सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों के शिक्षक और उनके आश्रित परिवारये सभी पात्र लोग प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अब बीमारी के समय इन परिवारों को इलाज के लिए कर्ज या आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा।करोड़ों रुपये के बीमा कवर की सौगातसभागार में मौजूद शिक्षकों को सरकार के एक और ऐतिहासिक कदम की जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक विशेष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। योजना के तहत यह भी विशेष प्रावधान किया गया है कि यदि किसी शिक्षक के साथ कोई अप्रिय घटना या अनहोनी होती है, तो ऐसी स्थिति में उनके बच्चों की पढ़ाई और पुत्रियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धरू रामकेश निषादजल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार शिक्षकों के मान-सम्मान और उनके कल्याण के लिए लगातार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत है। यह योजना शिक्षा जगत से जुड़े लाखों परिवारों को एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करेगी।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के आला अधिकारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और बहुत बड़ी संख्या में शिक्षक व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment