अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, बिना नंबर ट्रैक्टर सहित तीन वाहन जब्त

SHARE:

(प्रदीप तिवारी ब्यूरो सिंगरौली दैनिक अमराई समाचार)

सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया है।
खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने बिना अभिवहन पास के बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर बिना नंबर के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना मोरवा में खड़ा कराया।
वहीं सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया ने गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक MP66G0115 एवं MP66G2132 को जब्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया।
खनिज विभाग ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment