(प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान)
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) में बुधवार को एनटीपीसी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत वार्डवासियों को छाता एवं मच्छरदानियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें एनटीपीसी के सीएसआर अधिकारी भी मौजूद रहे।
एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु एवं मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए वार्ड पार्षद की पहल पर जरूरतमंद लोगों के लिए छाता और मच्छरदानियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक दायित्व के तहत भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का संचालन करती रहेगी।
इस अवसर पर पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही इस वितरण से वंचित रह गया है तो उसे भी जल्द ही छाता एवं मच्छरदानी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वार्ड में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एनटीपीसी से पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पत्राचार एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पौधे वितरित किए जा सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि वे लगातार वार्ड की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







