रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
ग्राम खैंदा से ग्राम अचानकपुर के बीच रपटे पर एक वाहन के बह जाने से विद्युत विभाग के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06-07.07.2026 की दरम्यानी रात लगभग 01:00 बजे, विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान ग्राम अचानकपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानकपुर रपटे को पार करते समय पानी का बहाव तेज होने के कारण उनकी गाड़ी (CG 04 NL-4955) नाले में बह गई। वाहन में सवार अन्य कर्मचारी तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 23 वर्षीय पार्थिव ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 23 साल निवासी ग्राम झोंका लापता हो गए थे। पुलिस और गोताखोरों द्वारा रात भर तलाश की गई, जिसके बाद आज दिनांक 08.07.2026 को खैरी रपटे के पास उनका शव बरामद किया गया। प्रकरण में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ की गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







