संवादाता दिलीप बिरला
बेड़ियां। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बेड़ियां थाना पुलिस ने ग्राम डूडगांव स्थित श्री बालाजी एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी आर. एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
थाना प्रभारी आर. एस. ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और युवाओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी या पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, फर्जी लॉटरी, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
विद्यालय प्रबंधन ने बेड़ियां थाना पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







