स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन को निर्देश दिये कि दिव्यांग बालिका सुहाना का कन्या हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर में कक्षा 9 में एडमिशन कराया जायें। बालिका की मॉ श्रीमती मुन्नी निवासी मोतीकुंज के पीछे श्योपुर ने बताया कि उसकी पुत्री सुहाना ने कक्षा 8वी उतीर्ण कर ली है तथा अब वह कक्षा 9 में एडमिशन कराना चाहती है, लेकिन एडमिशन नही हो पा रहा है। इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि बालिका का कन्या हायर सैकेण्डरी स्कूल में निशुल्क रूप से एडमिशन कराकर पढाई की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान 258 आवेदन प्राप्त हुए।
समग्र आईडी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक आवेदको की समग्र आईडी से संबंधित समस्याओं का तत्काल मौके पर ई-गर्वेनेस के माध्यम से निराकरण कराया गया। आवेदक विष्णु राठौर निवासी नागदा ने बताया कि उनकी पत्नि की आईडी में उनका (पति) का नाम प्रदर्शित नही हो रहा है। छीताखेडली निवासी अजय योगी ने बताया कि उनकी आईडी पर पत्नि के स्थान पर दूसरा नाम प्रदर्शित हो रहा है। इसी प्रकार कल्लू निवासी बुढेरा ने बताया कि उनके पुत्र प्रमोद की पुरानी आईडी होने के बाद नई आइडी बन गई है, जिससे स्कूल के एडमिशन में परेशानी आ रही है। प्रियांशु गुप्ता निवासी श्योपुर ने बताया कि पत्नि की आईडी में उनका (पति) का नाम प्रदर्शित नही हो रहा है। इन सब समस्याओं का समाधान तत्काल करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तिल्लीपुर निवासी भाई-बहन संतोष योगी एवं अनुष्का योगी की समग्र आईडी में एक दूसरे के आधार लिंक हो जाने से स्कूल में एडमिशन नही हो पाने की समस्या का भी तत्काल आईडी सुधार करते हुए समाधान किया गया।
पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्रीमती कौशल्या बाई जाटव दुबडी, श्रीमती ल्होरी आदिवासी, गणेशराम, असाडया कराहल, बद्रीलाल बडौदा, महावीर सुमन मलपुरा को पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भू-अभिलेख अधिकारियों को दिये गये। इसी प्रकार जनसुनवाई में पेंशन की मांग लेकर आये रामस्वरूप रावत निवासी मेवरा तथा श्री वीरबल बैरवा निवासी तिल्लीपुर को उनके आवेदन परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि पेंशन स्वीकृत है तथा आगामी समय में बैंक खाते के माध्यम से पेंशन राशि प्राप्त होगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







