कुम्हार नाका पर पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरी पिकअप जब्त बीच सड़क वाहन छोड़ भागे तस्कर, घेराबंदी में एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बियर और देसी सफेद शराब की पेटियों से ठसाठस भरी थी पिकअप, फरार साथियों और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट। नगर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रविवार शाम आलोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर तस्कर कुम्हार नाका चौराहे पर बीच सड़क वाहन छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस की त्वरित घेराबंदी में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:20 बजे पुलिस को संदिग्ध पिकअप वाहन में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आलोट थाना पुलिस सक्रिय हुई और नगर के प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान कुम्हार नाका क्षेत्र में पुलिस टीम को देखकर वाहन में सवार आरोपी घबरा गए और पिकअप सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर भागने लगे। पुलिस जवानों ने तुरंत पीछा किया और एक आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में बियर एवं देसी प्लेन सफेद शराब के क्वार्टर पेटियों में भरे मिले। बताया जा रहा है कि पूरी पिकअप शराब की पेटियों से ठसाठस भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने की चर्चा देर रात तक होती रही।

पकड़े गए आरोपी और जब्त वाहन को आलोट थाने लाया गया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही फरार साथियों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी की जा रही है। थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बरामद माल –

1. 110 पेटी देशी प्लेन शराब किमती 1,98,000 रुपये

2. 67 पेटी LEMEOUNT STRONG BEER किमती 1,34,000 रुपये

3. बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पिकअप जिसके इंजन नम्बर TTP4M28944 किमती 7 लाख रुपये

नाम आरोपी- 1. प्रधान सिंह पिता विक्रम सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 26 साल निवासी रणायरा पीर थाना

झार्डा जिला उज्जैन

फरार आरोपी 1. जसपाल सिंह पिता मोकम सिंह सोधिया राजपुत निवासी फतेहगढ चौकी पिपलोन थाना आगर जिला आगर

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन के चलाये जा रहे अवैध शराब तस्करी एवं पकड धकड के अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक कुमार, घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.07.2026 को थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए खामरिया ग्राम के बाहर रीछा की तरफ नाकाबंदी की गई जो एक बिना नम्बर का पिकअप वाहन पुलिस को देखकर अपने पिकअप वाहन को तेजगति से चलाकर आलोट तरफ चला गया जिसका पीछ करते कुम्हार नाका आलोट पर पिकअप वाहन तथा आरोपी प्रधान सिंह पिता विक्रम सिंह सोधिया राजपुत उम्र 26 साल निवासी रणायरा पीर थाना झार्डी जिला उज्जैन को पकड़ा गया तथा उसका साथी जसपाल सिंह पिता मोकम सिहं जाति सोंधिया राजपुत निवासी फतेगढ़ का अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद आरोपी प्रधान सिंह के कब्जे पिकअप वाहन में भरी 110 पेटी देशी प्लेन शराब, 67 पेटी LEMEOUNT STRONG BEER तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर के पिकअप वाहन को जप्त किया गया है। जिस पर थाना आलोट पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 364/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब खरीदने बेचने व अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी मुनेन्द्र गौतम, सउनि मोहन भाटी, प्रआर 427 कृष्णपालसिह परिहार, आर 838 ईश्वरसिह, आर. 400 अभिनन्दन आर 490 दीपक पाटीदार, आर. 710 नोकेन्द्र शर्मा, आरक्षक चालक 382 अनिल कुमार, आर 675 थामस भाभर का सराहनीय योगदान रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment