बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जांजगीर-चांपा, समाचार पत्र में प्रकाशित धान बीज की गुणवत्ता संबंधी समाचार के बाद राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय जांच दल तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संबंधित किसान के खेत एवं बीज का मौके पर निरीक्षण किया।बीज प्रबंधक श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया कि जांच में पाया गया किसान को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रदाय स्वर्ण सब-1 धान बीज का वितरण निर्धारित गुणवत्ता परीक्षण एवं बीज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किया गया था। जांच दल ने किसान के समक्ष दूसरी सीलबंद बोरी खोलकर परीक्षण किया, जिसमें बीज पूरी तरह सही पाया गया। पहली बोरी में शेष बीज का भी भौतिक परीक्षण किया गया, जिसमें करगा (क्षतिग्रस्त दानों) की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।जांच दल ने किसान को बीज परीक्षण रिपोर्ट एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया निरीक्षण के बाद किसान ने बीज की गुणवत्ता एवं बोरी के वजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment