रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो प्रभारी महाराजगंज
महराजगंज, 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के अंतर्गत पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में “नई रोशनी स्कीम – अस्मिता, अद्वैता एवं अदिति: सशक्त नारी, सेलिब्रेट शक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश देना था।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं समाज में नारी की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कैडेट्स अंकिता चौधरी, लवली, माधुरी, तनुजा, संजू, नाजिया, साजारा, मुस्कान, खुशबू, काजल, आरसीबी, श्वेता, शालिनी सहित अन्य कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि “नई रोशनी स्कीम” के माध्यम से युवा पीढ़ी में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा की शपथ के साथ हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







