मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यालय रुड़की पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम

SHARE:

रुड़की (हरिद्वार)— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा देने वाला है। 135 संस्करण में से अधिकांश में उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को भी शामिल किया है। इस कार्यक्रम से कई लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदली है। मुख्यमंत्री ने यह बात गत रविवार को रुड़की स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहीं।
गत रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे सबसे पहले वह भाजपा जिला कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम जन भागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जन सहयोग से हो रहे प्रेरणादाई कार्यों पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश सबका प्रयास की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं।
इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सदस्य डॉक्टर कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, महापौर अनीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, दायित्व दर्जा धारी राज्य मंत्री, देशराज कर्नवाल, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवेश प्रिया, सावित्री मंगला, रश्मि चौधरी, नीलकमल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, दिनेश कौशिक, दायित्व धारी (सलाहकार, गन्ना विकास परिषद उत्तराखंड), पारुल भाटिया आदि सैकड़ो की तादाद में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई