बिर्रा नगर पंचायत न होने से विकास ठहरा: उपतहसील,गौरवपथ निर्माण, व महाविद्यालय भवन की मांग पूरी नहीं होने पर बिर्रा में नाराजगी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जांजगीर-चांपा

बिर्रा गुरुवार को नगर पंचायत बम्हनीडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच एवं समस्त पंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम के विकास संबंधी मांगों की लिखित आवेदन किया। आवेदन में बिर्रा को नगर पंचायत में मान्यता देने, उपतहसील स्थापित करने, गौरवपथ (डिवाइडर) का निर्माण कराने और शासकीय नवीन महाविद्यालय के भवन निर्माण सहित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांगें शामिल थीं।
ग्रामवासियों का कहना है कि इन मांगों को बार-बार शासन-प्रशासन के सामने रखा गया, परंतु अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वही एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने बताया कि इससे पहले सुशासन शिविर और अन्य मंचों पर भी यही मांगें उठाई जा चुकी हैं, बावजूद इसके बिर्रा के विकास कार्य लगातार अनदेखे किए जा रहे हैं। सरपंच ने कहा, “हमने शांतिपूर्ण व वैधानिक तरीके से कई बार अपनी आवाज़ उठाई है। बम्हनीडीह शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जी को आवेदन सौंपा गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामवासियों में निराशा बढ़ रही है। इस अवसर पर पीली बाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),गोपाल कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि),पंच एकांश पटेल,प्रकाश देवांगन,छतबाई कर्ष,छोटेलाल कैवर्त्य,राधेश्याम केशरवानी,बलराम कश्यप,बुदेश देवांगन,कमला कहार,भोला राम देवांगन उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment