25 जुलाई तक विश्व विख्यात कावड़ मेले की सभी तैयारियां पूरी हो मयूर दीक्षित,डीएम

SHARE:

हरिद्वार— आगामी विश्व विख्यात कावड़ मेले की तैयारी को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कावड़ मेले को उत्तम व्यवस्थाएं तथा सकुशल संपन्न करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए की कावड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाए। इस वर्ष कावड़ मेला 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक आयोजित होगा जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग करोड़ों की तादाद में शिव भक्त कावड़िये गंगाजल लेने हेतु पवित्र धाम हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े, इसके लिए बिजली, पेयजल, बेरीकेडिंग, पार्किंग, कावड़ पटरी मार्ग पर पड़ने वाली झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की लंपिंग और अन्य मूलभूत सेवाएं समय पर रहते पुरी की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए की यात्रा मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरे कर निर्माण सामग्री सड़क से तुरंत हटाई जाए। डीएम ने नगर निगम और जिला पंचायत विभाग को व्यापक सफाई अभियान चलाने, सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को कावड़ मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने तथा बिना अनुमति के किसी भी निजी स्वास्थ्य शिविर के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग और सिंचाई विभाग से संबंधित विभागों को सभी घाटों पर रेलिंग, चैन और अन्य सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा घाटों की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने, भीड़ को नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने तथा सभी विभागों के साथ समन्वय कर काम करने के निर्देश दिए ताकि कावड़ मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस को शिव भक्त कावड़ियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार एवं सूझबूझ, विवेक से काम लेना है। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह, अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, सचिव, हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण प्रत्यूष सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सीओ रुड़की ओशिन जोशी, मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी के अलावा समस्त थानो, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment