रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने सेवा और सम्मान के साथ किया नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ

SHARE:

रुड़की (हरिद्वार)— रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, सम्मान एवं आध्यात्मिक आस्था के साथ किया। क्लब द्वारा सीए दिवस एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्लब से जुड़े प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष *रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह* ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि चिकित्सक मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व का विषय है।
नए रोटरी वर्ष के प्रथम दिन क्लब की नई टीम ने सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर प्रेम मंदिर पहुंचकर सर्व समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित थाल सेवा में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन एवं स्वादिष्ट खीर भी वितरित किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी भावना के साथ नए कार्यकाल का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर सर्व समाज समिति के अध्यक्ष प्रमोद जोहर, ब्रांड एम्बेसडर रीना अग्रवाल, ब्रांड एम्बेसडर वाई पी सिंह, सुरेश आनंद, अश्वनी आहूजा, हरीश आहूजा, राजेश नरूला, सुरेंद्र मेहंदी रता, निरोत्तम योगी ने भी इस भंडारे में विशेष सहयोग प्रदान किया।
सायंकाल क्लब द्वारा मां गंगा के चरणों में नए रोटरी वर्ष की सफलता, समाज के कल्याण एवं विश्व शांति की कामना करते हुए भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों, सम्मानित अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं विश्वास से क्लब नए रोटरी वर्ष में जनसेवा के अनेक प्रभावी एवं सार्थक प्रकल्प संचालित करेगा।
इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन अर्पित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक गुप्ता, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमंत अरोड़ा, शिक्षाविद एवं पूर्व सहायक गवर्नर इंजीनियर मुजीब मलिक,पवित्र अरोड़ा, पंकज गुप्ता, हिमांशु पुंडीर , केनेथ सैमुअल, राजेश गुप्ता, सुधीर चौधरी, रमेश रावल, इंदु रावल, डॉ. ऋषभ जैन, आशुतोष यादव, ए. सी. धिमान, श्रीमती मीनल धिमान, नेहा सिंह, श्वेता अग्रवाल, आरशी अरोड़ा, अक्षरा सिंह भदोरिया सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment