राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
नीरज बिदुआ

बरेली। नगर के जी. के. पैलेस में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नेस्ले इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ‘सर्व सेफ’ परियोजना के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स ‘पथ खाद्य विक्रेताओं’ के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पथ खाद्य विक्रेताओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य निर्माण, खाद्य सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित परोसने तथा समाचार पत्र या इंक प्रिंटेड कागज में खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही हाथ ठेलों की नियमित साफ-सफाई रखने एवं ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पटेल ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पथ खाद्य व्यवसायियों का प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में नगर के 130 स्ट्रीट फूड व्यवसायियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को एफएसएसएआई FSSAI फोस्टैक FoSTaC प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। नेस्ले इंडिया के कॉर्पोरेट अफेयर्स, सस्टेनेबिलिटी एवं सीएसआर प्रमुख कुंवर हिम्मत सिंह ने कहा कि ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना के माध्यम से स्ट्रीट फूड वेंडर्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है, जिससे उनके कौशल, व्यवसाय और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा। कार्यक्रम में एसडीएम अंकित कुमार जैन, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र नुनईया, योगेश पटेल, नेस्ले इंडिया की ओर से जयभद्र मिश्रा एवं सुश्री लावण्या वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई