केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन बावड़ी उत्सव कार्यक्रम के रूप में किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
विकासखंड घटिया द्वारा ग्राम रूई में स्थित भैरव बाबा की बावड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य एवं शासी निकाय सदस्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उज्जैन संभाग श्रीमती अजीता परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया इसके पश्चात भैरव बाबा का पूजन का मंदिर प्रांगण में स्थित अति प्राचीन बावड़ी का पूजन अर्चन कर पूरी बावड़ी की दीपकों से सज्जा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अजीता परमार द्वारा इस अवसर पर आयोजित जल संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण,जल संवर्धन एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों के महत्व के जन – जागरूकता को बढ़ाना एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी के का एहसास करवाना है ।
प्राचीन जल स्त्रोत जैसे कुएं,बावड़ी एवं नदियों का अपना ऐतिहासिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व है साथ ही इस प्रकार की संरचनाएं जल संरक्षण का महत्पूर्ण स्त्रोत भी है,इसलिए इनका संरक्षण एवं इन्हें सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।हम सभी को मिलकर इन जल स्त्रोतो का संरक्षण करना होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी गणावा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि,जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे।इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग,बोरी बंधान,चेक डेम,सोखते गड्ढे जैसे उपायों से हम वर्षा के जल को अधिक से अधिक धरती में उतार सकते हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम अपने जिम्मेदार नागरिक कर परिचय दें।जिला समन्वयक श्री जय जी दीक्षित द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड घटिया एवं जिले में हुई विभिन्न गतिविधियो की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर प्रांगण एवं बावड़ी की सफाई कर मंदिर प्रांगण में सजावट भी की गई।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड घटिया श्री मोहन सिंह परिहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री करण सिंह जी आंजना,सरपंच श्री नंदू जी मालवीय,श्री सुरेश द्विवेदी,श्री रितेश श्रोत्रिय,श्रीमती वैशाली परमार,सुश्री रचना शर्मा,अमृत लाल जी यादव,प्रकाश पोरवाल,गुलाब सिंह जी पटेल ,पुजारी श्री भरत गोस्वामी,देवेंद्र देवड़ा, श्रेय देवड़ा,सुभाष पारेगी,विनय गोयल,ईश्वर प्रजापत,रमेश आंजना आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था सुरभि जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रूपेश परमार द्वारा किया गया एवं आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश जी चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







