दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

SHARE:

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
ग्वालियर। ग्वालियर निवासी एक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला गंभीर हो गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी मुस्कान का विवाह कुछ समय पूर्व मुरैना निवासी राकेश किरार, पुत्र रामचंद्र किरार, निवासी नैनागढ़ रोड, मुरैना के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।
मृतका के पिता अरविंद सिंह किरार ने बताया कि दिसंबर माह में उन्होंने अपनी पुत्री मुस्कान का विवाह अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मुस्कान को दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी का निधन हो गया है। जब उन्होंने ससुराल पक्ष से मृत्यु के कारणों के बारे में जानकारी चाही, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
मायके पक्ष का आरोप है कि यह केवल संदेह नहीं, बल्कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुस्कान की हत्या उसके ससुराल व

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment