मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जननेता दीपक सिंह चौहान को पुलिस ने घर पर किया नजरबंद

SHARE:

मोहन गुर्जर (मनोज)
8435117353
#जिला ब्यूरो चीफ,दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मंदसौर। नीमच दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से क्षेत्र की जनता और किसानों के मुद्दों को लेकर मुलाकात करने जा रहे जननेता दीपक सिंह चौहान को मंदसौर पुलिस ने उनके निवास पर ही नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, वे मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं, स्मार्ट मीटर और अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नीमच जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।
नजरबंद किए जाने के बाद दीपक सिंह चौहान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी, पुलिस वालों को अपनी तानाशाही का शिकार मत बनाइए। वे भी स्मार्ट मीटर की समस्या से जूझ रहे हैं। मैं आपसे किसानों की समस्याओं और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर बात करना चाहता हूं, लेकिन आप जमीनें खरीदने और बेचने में लगे हुए हैं। यह लड़ाई मेरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि किसानों की लड़ाई है और इस संघर्ष में सभी किसान भाई मेरे साथ हैं। बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिल लगातार बढ़ रहे हैं, मीटर तेज़ी से घूम रहे हैं, लेकिन आपकी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।”
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि जनता और किसानों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने जा रहे नेता को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं, पुलिस की ओर से नजरबंद किए जाने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment