गलत संगत में पड़े बेटे से पिता ने तोड़ा रिश्ता, संपत्ति से किया बेदखल

SHARE:

दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र

आगरा । जिले के डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नरि निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित गलत संगत और अनुशासनहीन व्यवहार से परेशान होकर उससे सार्वजनिक रूप से संबंध विच्छेद कर लिया है। साथ ही उसने अपने पुत्र को अपनी चल एवं अचल संपत्ति से भी बेदखल करने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नरि निवासी शिवराम पुत्र श्यामबाबू (42 वर्ष) ने दीवानी कचहरी आगरा में शपथपत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनका पुत्र विनोद कुमार गलत संगत में पड़ गया है और परिवार के समझाने के बावजूद उनके तथा अन्य परिजनों की बात नहीं मान रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने पुत्र से संबंध विच्छेद करते हुए उसे अपनी समस्त चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। शपथपत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि अब विनोद कुमार अपने किसी भी अच्छे या बुरे कार्य, लेन-देन अथवा अन्य गतिविधियों के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। उसके किसी भी कार्य की जिम्मेदारी शिवराम अथवा उनके परिवार की नहीं होगी। शिवराम ने शपथपत्र में यह भी सत्यापित किया है कि उसमें दर्ज सभी तथ्य उनकी निजी जानकारी के अनुसार सत्य एवं सही हैं तथा कोई तथ्य छिपाया नहीं गया है। उक्त सत्यापन 27 जून 2026 को दीवानी कचहरी, आगरा में किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment