विज्ञापन विभाग में प्रतिमाह लाखों रुपये के चूने का आरोप, नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

SHARE:

दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र

आगरा आगरा नगर निगम के विज्ञापन विभाग में वित्तीय अनियमितताओं एवं राजस्व हानि का गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) द्वारा नगर आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि विज्ञापन विभाग में नियमों की अनदेखी कर अधिकारियों एवं विज्ञापन एजेंसियों की मिलीभगत से नगर निगम को प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित नियमों और टेंडर की शर्तों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक विज्ञापन होर्डिंग लगाए गए हैं। कई स्थानों पर बिना अनुमति के भी विज्ञापन संचालित किए जा रहे हैं, जिससे नगर निगम को भारी आर्थिक क्षति हो रही है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने तमाम आरोप लगाए हैं तथा नगर आयुक्त को शिकायत देते हुए अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि 40 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के खराब संचालन के कारण दूषित पानी किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें और कृषि भूमि प्रभावित हो रही हैं तथा किसानों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जब मंडल अध्यक्ष चौधरी हमवीर सिंह के साथ 40 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बिचपुरी का बाहरी निरीक्षण किया तो प्लांट में होकर निकलने वाले पानी के प्रवाह के साथ कीचड़ तथा भयंकर बदबू आ रही थी जिस कारण क्षेत्र में भूगर्भ का पानी भी दूषित हो रहा है और खेती भी पूरी तरह बर्बाद हो रही है मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा तथा विज्ञापन कंपनियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा जो घोटाला किया गया है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई