दो माह में घर घर पहुंचाये नमामि गंगे का पानी वर्ना होगी कार्यवाही -विधायक

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। टेढ़ा गांव में बीती रात आयोजित चौपाल में सदर विधायक के सामने ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, सिंचाई, खाद की समस्या का मुद्दा जोर-शोर से उठाकर निदान की मांग की। बैठक में मौजूद नमामि गंगे के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए सदर विधायक ने कहा कि दो माह में घर-घर पानी पहुंचाने की समस्या का समाधान करें। दो माह बाद वह अधिशासी अभियंता के साथ गांव आकर कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अगर ग्रामीणों ने समस्या बताई तो कठोर कार्रवाई कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी के साथ हो रहा है।
शनिवार की रात टेढ़ा गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति के सामने नमामि गंगे के पेयजल योजना की कमियों के साथ सिंचाई, बिजली, खाद आदि की समस्याओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा कि इनका समाधान समय रहते होना चाहिए। सदर विधायक ने बैठक में मौजूद नमामि गंगे के अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि दो माह में पाइप लाइन दुरुस्त करा कर घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उसके बाद वह अधिशासी अभियंता के साथ निरीक्षण करके कराए गए कार्यों को देखेंगे। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कठोर कार्यवाही कराएंगे। इसके बाद उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कार्यों को बताते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। विधायक ने बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के एसडीओ से किसानों के नलकूपों की समस्याओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव, सौरभ सिंह,बिहारीलाल प्रजापति, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण पाल, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ.आरबी यादव, भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment