मुस्लिम समाज पैगंबर व माँ आयशा पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराज हो कर ज्ञापन दिया

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट। नाजिया इलाही द्वारा हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब एवं मां आयशा रजियल्लाहु अन्हा की शान में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार को मुस्लिम समाज में भारी रोष देखने को मिला। मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह मोहल्ले से पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजजन हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर परिषद पहुंचे, जहां नायब तहसीलदार को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुस्लिम समाज ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही द्वारा दिए गए बयान एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास न करे।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा तथा पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment