रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से अधर में अंडरब्रिज निर्माण, बरसात में आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटने की आशंका

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा के पास रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते पिछले साढ़े चार माह से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया था, लेकिन कम संख्या में मजदूर लगाकर ठेकेदार फिर काम बंद कर चला गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर इंगोहटा-अरतरा मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। अधूरे निर्माण स्थल पर जलभराव होने से आवागमन ठप पड़ने की आशंका है। इससे किसानों और पशुपालकों को सबसे अधिक परेशानी होगी। खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य वाहन नहीं पहुंच सकेंगे और मवेशियों को चरागाह तक ले जाना भी मुश्किल हो जाएगा। इंगोहटा समेत करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित होने की संभावना है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के पास कई निर्माण कार्य होने के कारण वह इस परियोजना पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। अन्य स्थानों की तरह यहां वैकल्पिक पक्का मार्ग भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। केवल कच्चा रास्ता छोड़ा गया है, जो बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं।
ग्रामीण अशोक मिश्र, राम अवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और सज्जन तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं सहायक मंडल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दो-चार दिन में मजदूर वापस आ जाएंगे और निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरब्रिज को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment