दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
जांजगीर-चांपा थाना चांपा में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (PSI) ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की सहायता कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।बीते दिनांक 25.06.26 को रात्रि लगभग 08:00 बजे प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उनकी नजर बैरियर चौक के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो सड़क पर अत्यधिक भीड़भाड़ और अपनी शारीरिक कमजोरी के कारण सड़क पार करने में असमर्थ थी।स्थिति को देखते हुए महिला अधिकारी तुरंत बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं और उनका हाथ थामकर सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराई। महिला अधिकारी की इस संवेदनशील पहल से बुजुर्ग महिला ने राहत महसूस की तथा उनका आभार व्यक्त किया।पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर मानवीय मूल्यों को भी सशक्त करना है। प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक की यह पहल पुलिस की जनसेवा और संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







