छात्रों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक आधार पर दें इस्तीफा : धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’

SHARE:

प्रेस विज्ञप्ति

शशि भूषण शुक्ला क्रांति—
बलरामपुर समाचार बताते चलें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस किसी भी तरीके से सत्ता पक्ष को बचाने के मूड में नहीं बैठक कर धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग
बलरामपुर, 24 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छात्रों और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में नीट परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है। बार-बार पेपर लीक होने, भर्ती परीक्षाओं के निरस्त होने तथा नियुक्तियों में देरी के कारण लाखों युवाओं की मेहनत और सपनों पर पानी फिर रहा है। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नीट सहित अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। वर्ष 2018, 2021, 2022 और 2026 में भी नीट परीक्षा को लेकर विवाद और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब बार-बार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, तब इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पर बनती है। इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानती है कि युवाओं का भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा विषय है और इसके साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को देश के सामने उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज को संगठित कर एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा करेगी ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया और सरकारी लापरवाही उनकी मेहनत को बर्बाद कर देती है। सरकार को परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता का गंभीर संकट झेलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटाले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, शिक्षाविदों और युवाओं की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक पर प्रभावी रोक तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों, छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई