संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सह न्यौता भोज का आयोजन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दूस्तान
राम गोपाल भार्गव

बिलासपुर। मस्तूरी विकास खण्ड के अंतर्गत संकुल केंद्र कुकुर्दीकला में बड़े ही हर्ष के साथ संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें जमुना पैकरा जनपद सदस्य, सरपंच प्रभौतिन पैकरा रेखा ,फलबाई पंच, एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष उदित साहू ,भगवान सिंह पालकों, अनिशा पैकरा संकुल प्रभारी ,रोहित कुमार प्रजापति शैक्षिक समन्वयक,निर्मल भारद्वाज प्रधान पाठक, गुलाल प्रसाद साहू प्रधान पाठक, नरेंद्र सिंह, शंकर लाल कैवर्त्य, राजकुमार पैकरा,अनिल दास मानिकपुरी,ललित आजाद, धर्मेंद्र कुमार काठे,वजीर मोहम्मद, प्रमोद रात्रे,अर्जुन लाल डाण्डेकर, संजू,शिक्षक उपस्थित रहा । सरस्वती मां का पूजन कर बच्चों को गुलाल लगाकर स्वागत कर, आरती तिलक व मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया। सभी बच्चों को पुस्तक , गणवेश दिया गया साथ ही सभी बच्चों को गणवेश वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार काठे द्वारा किया गया। उसके बाद सभी बच्चों व जनप्रतिनिधियों, पालकों को न्योता भोज कराया गया।जिसमें बच्चों को खाने में खीर पुड़ी, सब्जी, मिठाई, बिस्कुट व नमकीन दिया गया। बच्चों व पालकों ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा…इस अवसर पर संकुल केंद्र कुकुर्दीकला के समस्त पंचगण, शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण,पालक गण व विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment