दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र
आगरा ।शमसाबाद मार्ग स्थित थाना एकता के ग्राम श्यामों के टंकी मोहल्ले में 11 दिन तक चली भागवत का विशाल भंडारा हुआ जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी ।25 हजार की आवादी वाले ग्राम श्यामों में चार मोहल्ले हैं भंडारे की जिम्मेदारी चारो मोहल्लो को दी गई जिसमें दलाल मोहल्ले को सब्जी,हाट मोहल्ले को खीर,ताल मोहल्ले को पुआ और टंकी मोहल्ले को पत्तल,कुल्लड,कटोरी ,पानी तथा सफाई कार्य सौंपा गया ।भंडारा दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक चलता रहा ।फिर भी पुआ खीर बची जिसको रात्रि में ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर कर जनता में बटवा दिया ।राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विजय सिंह लोधी मुखिया,मक्खन लाल शास्त्री,चेतन सिंह,मनीष कुमार,हेतराम योग गुरु,बेनीराम,विजेंद्र सिंह,पवन कुमार,गिर्राज सिंह ,धूप चंद,राजवीर सिंह बोहरे ,राजेंद्र सिंह आदि ने सभी भण्डारे में पधारे श्रद्धालुओं , कार्यकर्ता और भोजन करने वाले सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







