​सूरज कोचिंग सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने किया योग

SHARE:

घनश्याम कुमार जिला ब्यूरो पत्रकार बनारस उत्तर प्रदेश से।

आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज नुआंव स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूरज कोचिंग सेंटर में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दोहरे उत्सव के मौके पर संस्थान के नन्हें बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। ​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह रहा। पूरे समर कैंप के दौरान कड़े अनुशासन,शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और 30 प्रतिभावान बच्चों को *ताइक्वांडो कोच एवं करवत स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक नीरज पटेल जी* द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके हौसले को नई उड़ान दी गई। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
​इस अवसर पर *संस्थान के संस्थापक घनश्याम सर* ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का आधार है और समर कैंप के माध्यम से बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने का हमारा प्रयास सफल रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों को बच्चों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस सफल और भव्य कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट सूरज कुमार, सभी सम्मानित शिक्षक और भारी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment