दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
महेश नवमी के पावन अवसर पर आज गोपाल मंदिर नेवरा से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त माहेश्वरी समाज श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए यात्रा का शुभारंभ मंत्र उच्चारण और भगवान शिव की आरती के साथ हुआ ढोल नगाड़े बैंड बाजा आकर्षक झांकियां और भक्तों के जयकारों से वातावरण शिवमैं हो उठा शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई महेश्वरी भवन परिसर में पहुंची जहां महेशनवमी की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैलाश गांधी और वक्ताओं ने भगवान शिव के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया कार्यक्रम के दूसरे चरण में बुजुर्गों का सामूहिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, समाज के वरिष्ठ जनो को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल दुपट्टा भेटकर सम्मानित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना और बुजुर्गों के अनुभवों को आदर देना था समारोह के प्रमुख समाजसेवी, नगर के गणमान्य नागरिक, महिला मंडल युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया, इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में अंशुल माहेश्वरी भाटापारा एवं समाज के समस्त वरिष्ठ जन
द्वारका दास गांधी ,अशोक राठी, शिवकरण गांधी, शरद डागा, रामनिवास राठी, संतोष भट्टा ,योगेश गांधी ,प्रमोद सोनी, निकेश लाहोटी, रवि गांधी, रतन गांधी, दीपक राठी , नरेश राठी, भारत राठी ,कैलाश गांधी, देवव्रत ,राम अवतार भट्टा, गिरधर राठी, नटवर गांधी, नीरज लाहोटी ,विजय राठी, गिरधर राठी, अनिल डागा, जयप्रकाश राठी ,सभी कार्यक्रमों में उपस्थित थे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







