दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/जनकपुर
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में जिले भर में नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) जनकपुर के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरीटोला निवासी एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन कर जनकपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल विशेष टीम गठित कर मनेन्द्रगढ़ तिराहा जनकपुर के पास घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी अवधेश चंदेल पिता बाला प्रसाद चंदेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी टिकरीटोला वार्ड क्रमांक 09, थाना जनकपुर, जिला एमसीबी को मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CQ9686 सहित पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी में रखे 15 लीटर एवं 05 लीटर के प्लास्टिक डिब्बों में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,000/- है।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CQ9686 (कीमत लगभग ₹50,000/-) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जप्ती विवरण कच्ची महुआ शराब – 20 लीटर (कीमत ₹4,000/-) मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CQ9686 (कीमत ₹50,000/-) कुल जप्ती मूल्य – ₹54000/- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन, उपनिरीक्षक चित्रबाहोर यादव, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक गोविन्द साहू, सूर्यपाल सिंह, सहायक आरक्षक विष्णु यादव तथा महिला नव आरक्षक सुनीता सिंह का विशेष योगदान रहा। एमसीबी पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







