25 केवीए ट्रांसफार्मर पर 125 कनेक्शन, हर माह फुक रहा ट्रांसफार्मर एक वर्ष से ग्रामीण बिजली व्यवस्था से परेशान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह
9369999639

प्रेमनगर/फतेहपुर 9 जून। ग्राम सभा सिठौरा के नवापुरवा और खुटारेपर गांव के ग्रामीण पिछले एक वर्ष से खराब बिजली व्यवस्था से जूझ रहे हैं। दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति एक ही 25 केवीए ट्रांसफार्मर से की जा रही है, जबकि इस पर लगभग 125 कनेक्शन जुड़े हैं। अधिक लोड होने के कारण
ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को
भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मई-जून के महीने में ट्रांसफार्मर माह में दो से तीन बार जल जाता है। बीते 13 मई को आई आंधी में बिजली पोल टूटने से गांव करीब 15 दिनों तक अंधेरे में डूबा रहा। अब तीन दिन से ट्रांसफार्मर जलने के कारण फिर बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जेई हथगाम और विद्युत विभाग फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर 25 केवीए की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई, लेकिन विभाग हर बार वही कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर भेज देता है। ग्रामीण फूल सिंह, श्रीराम, घूरेलाल, मेवालाल, अनिल बाबू और लक्ष्मण ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment