दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सिंगरौली
सिंगरौली – सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन व उपखण्ड अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन में सरई वृत्त निवास के तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रजनिया में रात्रिकालीन जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, रात्रिकालीन जन चौपाल में सभी अधिकारी कर्मचारी लोगों के बीच दरी पर बैठकर सभी की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया
समस्याओं का लगा अम्बार
जन चौपाल में सुनवाई के दौरान लोगों ने बिजली,पानी, राशन कार्ड, वन एवं राजस्व भूमि विवाद, सीमा विवाद , नामंतरण , बटवारा, पेंशन, pm किसान जैसी अनेक समस्याओं का अम्बार लग गया जिनके निराकरण हेतु तहसीलदार अमित मिश्रा द्वारा मौके से ही सम्बंधित विभाग से आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए एवं समस्या का निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किया गया , और जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण नहीं हो पाया उनको विशेष अभियान चलाकर १ हफ्ते में निराकरण करने का आश्वासन दिया गया |
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







