दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार
वारदात की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद।
करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी
ग्वालियर/भितरवार।
अपराध की तैयारी कर रहे एक युवक के मंसूबों पर करहिया पुलिस ने पानी फेर दिया। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गोलार घाटी रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में करहिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से गोलार घाटी रोड पर खड़ा है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर के निर्देश और एसडीओपी भितरवार जितेन्द्र नगाइच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजू सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू उर्फ परसोत्तम प्रजापति (23 वर्ष), निवासी ग्राम करहिया, जिला ग्वालियर बताया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसा हुआ एक देशी कट्टा मिला। कट्टे की जांच करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस भी पाया गया। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 49/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जप्त सामग्री :
• 01 देशी कट्टा
• 01 जिंदा राउंड
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजू सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक गंगा सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवम प्रताप सिंह एवं चालक आरक्षक रामगोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
करहिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार लेकर कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







