नूंह, 08 जून। नीरज सोनी तावडू।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियां, नालों की सफाई, राजस्व विभाग, पंचायती रास्तों पर अवैध कब्जों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। समाधान शिविर में आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान जल आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, परिवार पहचान पत्र, पेंशन तथा राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्स्ना, जिला क
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







