खाकी बाबा की कुटी में लगा आस्था का महाकुंभ भागवत कथा के सातवें दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन सुन लोग हुए भावुक

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह

प्रेमनगर/फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के खागा तहसील थाना सुल्तानपुर घोष अंतर्गत खाकी बाबा कुटी वेदांती आश्रम खरगूपुर बरगला नौबस्ता घाट में अध्यात्म का है एक माह का आयोजित दिव्य महाकुंभ। विदित है कि विगत वर्षों की भांति हर तीसरे वर्ष में पुरुषोत्तम मास महोत्सव व श्रीराम महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। और इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं दिव्य तरह से किया जा रहा है। पुरुषोत्तम मास महोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर आस पास के क्षेत्रों में खुशी एवं अध्यात्म वातावरण दिखाई दे रही है। जिससे ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। भागवत कथा के सातवें दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन सुन लोग हुए भावुक। और यह बताया गया कि जीवन में केवल एक ही मित्र होता है जो आपके सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहे।
कार्यक्रम सूची
कार्यक्रम का शुभारंभ 16 मई से 15 जून तक हरिनाम संकीर्तन, 2 जून से 8 जून तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, 6 जून से 14 जून तक श्री रामचरित मानस नवाहन परायण पाठ, 8 जून से 14 जून तक श्रीराम महायज्ञ प्रारंभ, जलयात्रा 8 जून प्रातः 8 बजे से,9 जून से 14 जून तक श्रीराम चरित मानस प्रवचन के सभी कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुए है। अध्यात्म का ऐसा महाकुंभ जहां अनेकों संतों का आगमन हो रहा है, जहां अध्यात्म चिंतन से लेकर अध्यात्म चर्चा की जानकारी दी जाएगी। और आस पास के ग्रामीणों का कहना कि ये हमारा परम सौभाग्य है, जहां हमें बड़े बड़े प्रकांड एवं विद्वान महापुरुषों एवं संत समागम के दर्शन करने को प्राप्त हो रहा है। जहां क्षेत्र का नाम और ये हमारे कर्म नहीं तो क्या, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, साकेतवासी, श्री श्री,1008 श्री रामलखन,दास जी महाराज (वेदांती) जी जिनके मध्य यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किया जाता था, पूर्व में उनके साकेतवास हो जाने के कारण आश्रम का मुख्य कार्य भार श्री श्री 1008, श्री रामबालक दास महाराज (वेदांती) जी को को सौंप दी गई। जहां पूर्व में 1 एक कार्यक्रम को सकुशल भव्य एवं दिव्य तरह संपन्न करवाया था। 1008, श्री रामबालक दास महाराज (वेदांती) जी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि यह कार्यक्रम आप सभी का है इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए और इस कार्यक्रम में सहयोग करें धन्यवाद।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई