अल्ट्राटेक रावन लॉजिस्टिक्स विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
अल्ट्राटेक रावन ट्रक यार्ड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक रावन लॉजिस्टिक्स विभाग के पीएलएच अमिया पात्रा एवं पर्यावरण विभाग के सुनील त्रिपाठी ने उपस्थित ड्राइवरों एवं ट्रांसपोर्ट मैनेजरों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में जानकारी प्रदान की एवं ट्रक पार्किंग एरिया में वृक्ष रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कुल 42 ड्राइवर एवं ट्रांसपोर्ट मैनेजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लॉजिस्टिक्स विभाग के प्रकाश कुमार जेना, हेतराम निर्मलकर, विकास राय चौधरी, युगल किशोर शर्मा, अभिषेक बाजपेयी, कृष्णा साहू, विक्रम वर्मा, अगणित ठाकुर, विजय वर्मा एवं भारत भूषण साहू की विशेष सहभागिता रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment