नगर हित में उठाई जा रही आवाज, कुछ लोग बेवजह बदनाम करने में जुटे_ पालिका अध्यक्ष

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण द्वारा नगरहित, जनस्वास्थ्य एवं नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर क्षेत्र में संचालित रेलवे साइडिंग एवं कोयला परिवहन से उत्पन्न प्रदूषण, धूल एवं लगातार हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को शिकायत प्रस्तुत की गई है।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों से लगातार प्राप्त शिकायतों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल पूरी तरह जनहित में की गई है। परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव एवं प्रशासन को दिए गए ज्ञापनों का उद्देश्य केवल नगर को प्रदूषणमुक्त, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने आगे कहा दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ असामाजिक तत्व एवं स्वार्थी समूह, जिनके हित प्रभावित हो रहे हैं, वे संगठित होकर नगर पालिका परिषद एवं अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा भ्रामक एवं तथ्यहीन बातें फैलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
नगर पालिका तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि परिषद स्पष्ट करना चाहती है कि परिषद का प्रत्येक कदम कानून, जनभावना एवं सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर उठाया गया है। नगर के नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वे स्वयं और समस्त पार्षदगण नगरवासियों के विश्वास के साथ पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता से कार्य कर रहे हैं और आगे भी नगरहित में हर आवश्यक कदम उठाते रहेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment