स्कूल और अम्बेडकर प्रतिमा के पास दारु की बोतलें फेंकने से आक्रोश शराब दुकान हटाने की मांग शराब दुकान की आड़ मे ठेकेदार की गुंडागर्दी से चल रहा अवैध अहाता

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- स्थानीय भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्य समस्त जागरूक नागरिकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार को मांग पत्र से अवगत कराते हुए बताया कि जुन्नारदेव स्थित डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर चौक और शासकीय स्कूल के समीप शराब की अवैध दुकान संचालित हो रही है! इस दुकान से क्षेत्र में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जिसमे धार्मिक भावनाये आहत होकर असामाजिक तत्व शराब पीकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष और चौक पर कांच की खाली बोतलें फेंक देते हैं जिससे संपूर्ण क्षेत्र की पवित्रता नष्ट हो रही है इससे समाज में भारी आक्रोश है!
शराब दुकान से छात्रों पर बुरा असर पड़ रहा है शासकीय स्कूल के पास होने से शराबियों की आवाजा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के कारण स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं (विशेषकर छात्राओं को) को असुरक्षा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है!
दुर्घटना का भयः- चौक और मार्ग पर कांच की टूटी बोतलें बिखरी रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के चुटैल होने का खतरा लगातार बना रहता है यह स्थिति स्थानीय शांति, शैक्षणिक माहौल और नागरिकों की धार्मिक आस्था के सर्वथा विपरीत है जनहित, छात्रहित और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त शराब दुकान को इस संवेदनशील स्थान से हटाकर किसी अन्य गैर-आवासीय क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की गई है!*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment