नरसिंहपुर जिला ब्यूरो – शैलेन्द्र गुप्ता
गाडरवारा विगत दिवस ग्वालियर में अखिल भारतीय गहोई वैश्य वरिष्ठ संघ का भव्य शपथग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर *गहोई शिक्षा प्रसार समिति (अ.भा.), जबलपुर महाकौशल के सदस्य इं. के. जी. आजाद मोदी, गाडरवारा को अखिल भारतीय गहोई वैश्य वरिष्ठ संघ महासभा में संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई।
उक्त मनोनयन से संस्था गौरवान्वित हुई है तथा अखिल भारतीय स्तर पर संस्था के प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
गहोई समाज के लिए गौरव का क्षण
ग्वालियर में संपन्न हुए गहोई शिक्षा प्रसार समिति, जबलपुर महाकौशल के सदस्य मोदी के मनोनयन से न केवल संस्था,अपितु संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।अखिल भारतीय स्तर पर हमारे समाज के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई मिली है।
आपके नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से समाज और संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करें तथा समाज हित में नए आयाम स्थापित करें।
महाकौशल क्षेत्रीय सभा के जुझारू पूर्व मंत्री इं के जी मोदी आजाद को महामंत्री मान, दीपक सांवला ने अ भा गहोई वैश्य महासभा के बरिष्ट संघ के गरिमामय शपथग्रहण समारोह में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पदकी शपथग्रहण कराई गयी जिसमें मुख्य अतिथिजेडी एउपाध्यक्ष सुधीर पहारिया महासभा केवर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षो सहित सभी महासभा पदाधिकारियों, सामाजिक गणमान्य नागरिको पत्रकारो की उपस्थि ति उल्लेखनीय रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







