खेल कौशल के साथ सामाजिक सरोकार भी ज़रूरी: ग्रीष्मकालीन शिविर ‘आरोह’ में खिलाड़ियों को दिए जागरूक नागरिक बनने के गुर

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विकासखंड आलोट द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 के अंतर्गत बच्चों को खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल कराडिया में खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा ने बताया की 5 मई से 5 जून 2026 तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वक्ताओ
अतुल वर्मा (सचिव, आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन) ने बच्चो को फिट इण्डिया मुवमेंट के अंतर्गत खेल गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी! साथ ही माधव शर्मा खेल प्रशिक्षक ने व्यक्तिगत विकास लीडरशिप एवं टीम वर्क के बारे मे अवगत कराया!
दुर्गा शंकर मोयल (युवा समन्वयक) ने बच्चों को “नशा नाश की जड़ है” का संदेश देते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और संकल्प पत्र भरवाए।
शिविर में शामिल बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने खेल के साथ सामाजिक चेतना जगाने के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामचंद्र पालीवाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक बद्रीलाल बसेर, अनीशा निंबोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा शंकर मोयल ने व आभार प्रदर्शन माधव शर्मा ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई