दैनिक कैसरिया हिंदुस्तान धार से मैना मारू गंगा दशहरा पर लाबरिया में जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

SHARE:

सरदारपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सरदारपुर, जिला धार के आदेशानुसार माही सेक्टर क्रमांक-3 के ग्राम लाबरिया में नवांकुर संस्था श्री महिला विकास संस्था के नेतृत्व में ग्राम प्रस्फुटन समिति नंदलाई द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 500 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा हजार वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने शिव मंदिर में भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना कर उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित महिलाओं को सम्मान स्वरूप पोहे की स्टील प्लेट भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महिला विकास संस्था की अध्यक्ष मैना मारू, ग्राम विकास नंदलाई प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष महेश ओशारी, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सरोज शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता चौहान सहित ग्रामीण महिलाएं सविता, शांति, तारा, चंदा, रादा, कंकु, कान्ति, भुली, सोनू, बसंती, रभा, लाडू, कविता, पूजा, दुर्गा, माही एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई