जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घटिया क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में कलश यात्रा निकाली गई

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

घटिया
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई 2026 गंगा दशहरा पर्व पर जनपद पंचायत घ‌ट्टिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जल कलष यात्रा के साथ जल संरक्षण की गतिविधियो का आयोजन हुआ।
शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई 2026 गंगा दशहरा पर्व पर जनपद पंचायत घट्टिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जल कलश यात्रा के साथ जल संवर्धन एवं जल संरक्षण की गतिविधियां करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गयेए ग्राम पचायतों में मिट्टी, पानी, वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए, जल संगोष्ठीयों का आयोजन हुआ। मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बिछडोद खालसा में एसडीएम श्री आर. आर करजरे, सीईओ जनपद पंचायत घट्टिया श्री जी.एस. मुझाल्दा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश कुमार सोनी की उपस्थिति में पंचमुखी हनुमान मंदिर से ग्रामीणजन एवं महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकालकर गांव में स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में जल अभिषेक करते हुए स्थित बावडी में साफ-सफाई का कार्य जन सहयोग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री मुकेश चांदना ने ग्रामीणों से पानी की मितव्ययता की अपील करते हुए समय पर ग्राम पंचायत के जलकर सम्पती कर जमा करने की बात कही एवं स्थानीय गौशाला में वृक्षारोपण के कार्य को जन आन्दोलन बनाने का संक्लप लिया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जय दीक्षित, खण्ड समन्वयक श्री मोहन परिहार, जनपद सदस्य श्री दशरथ सिंह चौहानए प्रतिनिधि श्री सुनील, पंडित आचार्य जी, सचिव श्री संयज मालवीय, ग्राम रोजगार सहायक श्री गजेन्द्र वर्मा, लेखापाल श्री इकरार मंसुरी, पत्रकारगण श्री दीपांशु जैन, शासकीय उच्चतर माध्यमीक विद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय ग्रामीणजन, समाजसेवी, बडी संख्या में महिलाऐ उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश चंद द्विवेदी द्वारा किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई