दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस के महान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आज युवा कांग्रेस द्वारा जयस्तंभ राम मंदिर चौक मनेंद्रगढ़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा कैंडल जलाकर उनकी स्मृति को श्रद्धा पूर्वक याद किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय है। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस परिवार सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







